अमर उजाला
Thu, 23 October 2025
गट-ब्रेन एक्सिस आपके पेट और दिमाग के बीच का सीधा संचार मार्ग है।
आप इसे एक रास्ता मान सकते हैं, जिस पर पेट और दिमाग लगातार एक-दूसरे को संदेश भेजते रहते हैं।
एक लंबी नस जिसे वेगस तंत्रिका कहते हैं, इन दोनों अंगों को सीधे जोड़ती है। जब आप तनाव में होते हैं, तो दिमाग पेट को सिग्नल भेजता है, जिससे पेट खराब हो जाता है।
इसी तरह, जब आपकी आंत अस्वस्थ होती है, तो वह दिमाग को सिग्नल भेजती है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है, या आपको चिंता महसूस हो सकती है।
इसलिए आंत को 'दूसरा दिमाग' कहा जाता है। आपके पेट का स्वास्थ्य सीधे आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
पीली या काली किशमिश, कौन-सी अधिक फायदेमंद है?