ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है?

अमर उजाला

Sat, 10 January 2026

Image Credit : Freepik

ग्रीन टी को 'हेल्थ टॉनिक' माना जाता है, लेकिन इसका पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही समय और सही तरीके से पिया जाए। 

Image Credit : Adobe

गलत तरीके से सेवन करने पर यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है।

Image Credit : adobe stock

सही समय

ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय भोजन के एक घंटे पहले या एक घंटे बाद है। इसे सुबह खाली पेट पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद टैनिन पेट में एसिडिटी और जलन पैदा कर सकता है। 
Image Credit : Adobe stock

साथ ही इसे देर रात पीने से बचें, क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है।

Image Credit : Freepik.com

वर्कआउट से आधा घंटा पहले इसे पीना सबसे फायदेमंद होता है, इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

Image Credit : Freepik.com

विशेष सुझाव

इसमें चीनी या दूध मिलाने की गलती न करें। अगर कड़वा लगे, तो आप थोड़ा शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं। एक दिन में 2-3 कप से अधिक ग्रीन टी न पिएं।
 
Image Credit : Freepik

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए छोड़ दें ये 4 बुरी आदतें

Adobe Stock Images
Read Now