गाल ब्लैडर में स्टोन होने के पीछे का मूल कारण क्या है? पित्त की थैली (गाल ब्लैडर) में स्टोन या पथरी होने का मूल कारण पित्त के रासायनिक संतुलन का बिगड़ना है। पित्त एक तरल पदार्थ है जो लिवर द्वारा बनाया जाता है और फैट को पचाने में मदद करता है। जब लिवर आवश्यकता से अधिक कोलेस्ट्रॉल निकालने लगता है, तो यह पित्त में पूरी तरह घुल नहीं पाता और क्रिस्टल बनकर पथरी का रूप ले लेता है। लिवर सिरोसिस या कुछ रक्त विकारों के कारण शरीर में बिलीरुबिन अधिक बनने लगता है। यह अतिरिक्त बिलीरुबिन 'पिगमेंट स्टोन' बनाने का मुख्य कारण होता है। अगर गाल ब्लैडर समय पर या पूरी तरह से खाली नहीं होता, तो संचित पित्त गाढ़ा हो जाता है, जिसे 'पित्त की कीचड़' कहते हैं, जो बाद में पथरी में बदल जाती है। गाल ब्लैडर में स्टोन से बचने के लिए लक्षण दिखते हैं तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। Health Tips