अमर उजाला
Sun, 29 March 2026
बच्चों के पोषण पर ध्यान देना उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाए रखने के लिए जरूरी है।
हालांकि 6 महीने से छोटे बच्चों के खान-पान को लेकर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 6 माह से छोटे बच्चों को मां के दूध के अलावा कुछ नहीं देना चाहिए।
गाय या भैंस का दूध 1 साल से पहले न दें। सिर्फ मां का दूध दें।
2 साल से कम उम्र के बच्चों को ज्यादा नमक और चीनी वाली चीजें भी नहीं दी जानी चाहिए।
बच्चों को चॉकलेट या पैकेज्ड जूस भी न दें। हाई शुगर कंटेंट के कारण वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
शरीर में जिंक की कमी की क्या पहचान है?