देर रात खाना खाने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं?

अमर उजाला

Tue, 3 February 2026

Image Credit : Freepik.com

देर रात खाना खाना आज की जीवनशैली का हिस्सा बन गया है, लेकिन यह आदत शरीर की प्राकृतिक घड़ी को बिगाड़ देती है।

Image Credit : Freepik.com

हमारा शरीर रात के समय पाचन के बजाय मरम्मत और आराम के लिए बना है।

Image Credit : Freepik.com

पाचन संबंधी समस्याएं

सोने से ठीक पहले खाने से भोजन ठीक से पच नहीं पाता। इससे एसिड रिफ्लक्स और पेट में भारीपन महसूस होता है, क्योंकि लेटने की स्थिति में पेट का एसिड वापस भोजन नली की ओर आने लगता है।
Image Credit : Freepik.com

वजन का बढ़ना

देर रात ली गई कैलोरी का उपयोग एनर्जी के रूप में नहीं हो पाता, जिससे शरीर उसे सीधे फैट (चर्बी) के रूप में पेट के आसपास जमा करने लगता है।
Image Credit : Freepik.com

नींद में बाधा

भारी भोजन के बाद शरीर उसे पचाने में सक्रिय रहता है, जिससे गहरी नींद नहीं मिल पाती। इससे अगले दिन थकान, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बना रहता है।
Image Credit : Freepik.com

ब्लड शुगर और हार्ट हेल्थ

देर रात खाने से इंसुलिन रिस्पॉन्स बिगड़ जाता है, जो टाइप-2 डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकता है।
 
Image Credit : Freepik.com

गाल ब्लैडर में स्टोन होने के पीछे का मूल कारण क्या है?

Adobe Stock
Read Now