मसूड़ों से अगर खून आए तो क्या करें?

अमर उजाला

Mon, 29 December 2025

Image Credit : Freepik.com

मसूड़ों से खून आना मसूड़ों की बीमारी का सबसे प्रारंभिक संकेत है, जिसे नजरअंदाज करना दांतों की सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। 
 

Image Credit : Adobe stock

इसका मुख्य कारण दांतों की ठीक से सफाई न होना है, जिससे प्लाक जमा हो जाता है और मसूड़ों में सूजन पैदा कर देता है।
 

Image Credit : Adobe stock

नमक के पानी से कुल्ला

यह सबसे प्रभावी घरेलू उपाय है। गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार कुल्ला करें। नमक एक प्राकृतिक एंटी-सेप्टिक है जो सूजन और बैक्टीरिया को कम करता है।

 
Image Credit : Adobe stock

हल्दी का लेप

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी और थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर मसूड़ों पर हल्के हाथों से मालिश करें और 5 मिनट बाद कुल्ला कर लें।
Image Credit : Adobe Stock

ब्रश करने का सही तरीका

हमेशा सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला ब्रश इस्तेमाल करें। जोर से रगड़ने के बजाय गोलाकार में धीरे-धीरे ब्रश करें। फ्लॉसिंग की आदत डालें ताकि दांतों के बीच फंसा कचरा साफ हो सके।

 
Image Credit : Adobe stock

सावधानी

यदि खून आना बंद न हो या दांत हिलने लगें, तो तुरंत डेंटिस्ट से मिलें, क्योंकि यह जिंजिवाइटिस या पेरियोडोंटाइटिस जैसी गंभीर स्थिति हो सकती है।
 
Image Credit : Adobe stock

क्या सोते समय मुंह से लार टपकना सेफ है?

freepik
Read Now