अमर उजाला
Wed, 18 March 2026
आजकल बदलती जीवनशैली, तनाव, गलत खानपान और हार्मोनल असंतुलन के कारण महिलाओं में पीरियड्स अनियमित होना एक आम समस्या बन गई है।
कई बार पीरियड्स समय पर नहीं आते या लंबे समय तक रुक जाते हैं, जिससे चिंता बढ़ जाती है।
हालांकि, हर बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है।
ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
अदरक शरीर में गर्माहट बढ़ाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रोजाना अदरक की चाय पीने से पीरियड्स को नियमित करने में मदद मिल सकती है।
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। रात में हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है।
गुड़ और तिल दोनों ही शरीर को गर्म रखते हैं और हार्मोन बैलेंस करने में मदद करते हैं। इनका नियमित सेवन पीरियड्स को समय पर लाने में सहायक हो सकता है।
अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
हार्ट के मरीजों के लिए कितनी खतरनाक है स्मोकिंग?