मुंह की बदबू से परेशान हैं तो क्या करें?

अमर उजाला

Sun, 11 January 2026

Image Credit : Adobe Stock

मुंह की बदबू न केवल सामाजिक शर्मिंदगी का कारण बनती है, बल्कि यह खराब ओरल हाइजीन या स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

इससे राहत पाने के लिए कुछ आसान और प्रभावी तरीके अपनाए जा सकते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

नियमित सफाई

दिन में दो बार ब्रश करना अनिवार्य है। खाने के बाद कुल्ला करने की आदत डालें ताकि भोजन के कण दांतों के बीच न फंसें।
Image Credit : Freepik.com

जीभ की सफाई

जीभ पर जमा सफेद परत बैक्टीरिया का घर होती है। टंग क्लीनर का उपयोग करके जीभ को रोजाना साफ करें।
Image Credit : freepik.com

हाइड्रेशन

मुंह सूखना बदबू का एक बड़ा कारण है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं ताकि लार बनती रहे, जो प्राकृतिक रूप से मुंह की सफाई करती है।
Image Credit : freepik.com

प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर

इलायची, सौंफ या लौंग चबाना बदबू दूर करने का तुरंत उपाय है। दालचीनी का पानी भी बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।
 
Image Credit : Freepik.com

क्या चाय को दोबारा गर्म करना चाहिए?

adobe
Read Now