अमर उजाला
Mon, 2 February 2026
सुबह खाली पेट हम क्या खाते-पीते हैं इसका शरीर पर सीधा असर होता है।
रात में करीब 8-10 घंटे भूखे रखने के बाद सुबह गलत चीजें खाने से एसिडिटी-गैस और शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है।
खाली पेट भीगे बादाम खाने से हेल्दी फैट और विटामिन-ई मिलता है, जो ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
दलिया और ओट्स शरीर को एनर्जी देते हैं और ब्लड शुगर को भी संतुलित रखते हैं।
खाली पेट बहुत तीखा या तली-भुनी चीजें न खाएं। इससे पेट की अंदरूनी परत में जलन हो सकती है।
अच्छे सेहत के लिए क्यों जरूरी है ओमेगा-3 फैटी एसिड?