ये 6 चीजें बढ़ा देती हैं हार्ट अटैक का खतरा

अमर उजाला

Fri, 12 September 2025

Image Credit : Adobe stock photos

हार्ट अटैक का खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। कुछ स्थितियां जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com
हाई ब्लड प्रेशर को इसका प्रमुख कारण माना जाता है। इससे हृदय पर दबाव बढ़ता है और हार्ट अटैक हो सकता है। 
Image Credit : Freepik.com

इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल भी खतरनाक माना जाता है।
Image Credit : Adobe Stock

बैड कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा होकर ब्लॉकेज बनाने लगता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा होता है।

Image Credit : adobe stock

सिगरेट में मौजूद टॉक्सिन्स धमनियों को संकुचित कर देते हैं और हृदय की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

Image Credit : Freepik.com

मोटापा-अतिरिक्त वजन की स्थिति हृदय पर अतिरिक्त भार डालती है और हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।

Image Credit : Adobe stock photos

ब्लड शुगर का अनियंत्रित रहना भी धमनियों को नुकसान पहुंचाकर हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा देता है।

Image Credit : Freepik.com
जो लोग अक्सर तनाव और चिंता में रहते हैं उनमें भी अन्य लोगों की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है।
Image Credit : Freepik.com

रोज कितनी मात्रा में नारियल पानी पी सकते हैं?

Freepik.com
Read Now