कॉफी पीना कब हो सकता है नुकसानदायक?

अमर उजाला

Sat, 31 January 2026

Image Credit : freepik.com

कॉफी दुनिया भर में सबसे पसंदीदा पेय पदार्थों में से एक है, लेकिन इसका गलत समय पर या अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

Image Credit : Adobe stock

कॉफी में मौजूद कैफीन एक उत्तेजक है, जो संतुलित मात्रा में फायदेमंद है, लेकिन अति होने पर शरीर के तंत्र को बिगाड़ सकता है।


 

Image Credit : Adobe stock

खाली पेट सेवन

सुबह उठते ही सबसे पहले कॉफी पीना एसिडिटी का कारण बन सकता है। यह 'कोर्टिसोल' (तनाव हार्मोन) के लेवल को बहुत बढ़ा देती है, जिससे आप दिन भर अधिक तनाव और घबराहट महसूस कर सकते हैं।

 
Image Credit : Adobe stock

शाम या रात के समय

सोने से 6 घंटे पहले कॉफी पीने से नींद का चक्र पूरी तरह बाधित हो जाता है। यह गहरी नींद को रोकता है, जिससे अगले दिन थकान और सिरदर्द बना रहता है।

 
Image Credit : freepik.com

हड्डियों की कमजोरी

अत्यधिक कैफीन शरीर से कैल्शियम के अवशोषण को कम कर देता है। लंबे समय तक अधिक कॉफी पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और 'ऑस्टियोपोरोसिस' का खतरा बढ़ा जाता है।
Image Credit : istock

एंग्जायटी और धड़कन बढ़ाना

अगर आप पहले से ही तनाव में हैं, तो कॉफी हृदय गति को बढ़ाकर 'पैनिक अटैक' या घबराहट की स्थिति पैदा कर सकती है।
Image Credit : Adobe Stock

मेटाबॉलिज्म धीमा होने से क्या दिक्कतें होती हैं?

Adobe Stock Images
Read Now