बच्चों को चॉकलेट देते हैं इन बातों का रखें खास ध्यान
अमर उजाला
Fri, 30 January 2026
Image Credit : Adobe stock
अक्सर बच्चे चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। चॉकलेट में मौजूद अत्यधिक शुगर और कैफीन बच्चों के विकास पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं।
Image Credit : Adobe stock
ऐसे में माता-पिता के रूप में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Image Credit : Adobe stock
मात्रा पर नियंत्रण
बच्चों को कभी भी चॉकलेट का पूरा पैक न दें। दिन भर में केवल एक या दो छोटे टुकड़े ही काफी हैं।
Image Credit : Freepik.com
सामग्री की जांच
हमेशा ऐसी चॉकलेट चुनें जिसमें कोको की मात्रा अधिक और रिफाइंड शुगर कम हो। डार्क चॉकलेट एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
दांतों की सफाई
चॉकलेट खाने के तुरंत बाद बच्चों को कुल्ला करने या ब्रश करने की आदत डालें। चॉकलेट के चिपचिपे कण दांतों की परतों में फंसकर कैविटी और सड़न का कारण बनते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
सोने से पहले परहेज
रात के समय बच्चों को चॉकलेट न दें। इसमें मौजूद हल्की कैफीन की मात्रा उनकी स्लीप साइकिल को बिगाड़ सकती है।