कौन से मेवे भिगोकर खाने चाहिए?

अमर उजाला

Fri, 21 November 2025

Image Credit : Freepik.com
सूखे मेवों को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। पर कुछ मेवों को भिगोकर खाने से अधिक लाभ मिल सकता है। 
Image Credit : Adobe Stock

आहार विशेषज्ञ किशमिश, बादाम और अंजीर को भिगोकर खाने की सलाह देते हैं। 

Image Credit : Freepik.com

भिगोने से न केवल इनके पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं, बल्कि ये पाचन के लिए भी अधिक फायदेमंद होते हैं।

Image Credit : Freepik.com

बादाम में मौजूद हेल्दी फैट्स और किशमिश-अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय रोग का खतरा घटाते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

अंजीर और बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों और जोड़ों की मजबूती के लिए जरूरी है।

Image Credit : Freepik.com

बादाम में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई मेमोरी तेज करने में मदद करता है।

Image Credit : Adobe Stock

भीगी किशमिश और अंजीर नेचुरल मिठास देते हैं, जिससे शुगर क्रेविंग घटती है और वजन कंट्रोल में रहता है।

Image Credit : Freepik.com

रात में 5-6 किशमिश, 4-5 बादाम और 2 अंजीर पानी में भिगो दें, सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खाएं।

Image Credit : Freepik.com

इंसोम्निया को ट्रिगर कर सकती हैं आपकी ये आदतें

Freepik.com
Read Now