अमर उजाला
Tue, 15 October 2024
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान ठीक रखना जरूरी है। खाने के लिए सही तेल का भी चयन करें।
अध्ययनों में सरसों के तेल और ऑलिव ऑयल को सेहत के लिए अच्छा बताया गया है।
ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में इससे लाभ पाया जा सकता है।
इसी तरह सरसों के तेल में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है।
हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ किसी भी तेल के अधिक सेवन से बचने की सलाह देते हैं।
शाकाहारी लोग कैसे प्राप्त करें विटामिन-बी12?