संतरा विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इसका सेवन फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।
Image Credit : freepik
आइए जानते हैं कि किन लोगों को संतरे से परहेज करना चाहिए या सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
Image Credit : freepik
एसिडिटी
संतरा एक साइट्रस (अम्लीय) फल है। जिन लोगों को अक्सर सीने में जलन, एसिडिटी या गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज की समस्या हो, उन्हें संतरा से परहेज करना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com
किडनी की समस्या
संतरे में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। जिन लोगों की किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेने का बाद ही संतरे का सेवन करना चाहिए।
Image Credit : Adobe Stock
दांतों की संवेदनशीलता
संतरे में मौजूद सिट्रिक एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है। जिन लोगों के दांतों में कैविटी या सेंसिटिविटी है, उन्हें संतरा खाने के बाद सादे पानी से कुल्ला जरूर करना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com
दवाइयों का सेवन
अगर आप हाई बीपी की दवाएं ले रहे हैं, तो संतरा खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि यह पोटेशियम के लेवल को असामान्य रूप से बढ़ा सकता है।