किन लोगों को अंडे का पीला वाला भाग नहीं खाना चाहिए?

अमर उजाला

Sat, 22 November 2025

Image Credit : freepik.com

अंडे का पीला भाग या जर्दी पोषण का भंडार होता है, जिसमें लगभग सभी विटामिन, खनिज और हेल्दी फैट मौजूद होती है। 
 

Image Credit : freepik.com

हालांकि कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों को इसका सेवन सीमित करना या पूरी तरह से बचना चाहिए।
 

Image Credit : freepik.com

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज

जर्दी में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर पहले से ही बढ़ा हुआ है, या जो हृदय रोगों से पीड़ित हैं, उन्हें जर्दी का सेवन प्रतिदिन एक से अधिक नहीं करनी चाहिए।

 
Image Credit : freepik.com

डायबिटीज के मरीज

कुछ शोधों के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों में अत्यधिक जर्दी का सेवन हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए उन्हें भी डॉक्टर के सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।

 
Image Credit : Adobe Stock

वजन कम करने वाले लोग

जिन लोगों को अपना वजन कम करना है उन्हें भी जर्दी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि अंडे की अधिकांश कैलोरी और फैट इसी हिस्से में होती है।
Image Credit : Freepik.com

ऐसे लोग प्रोटीन की जरूरतों के लिए केवल अंडे का सफेद भाग ले सकते हैं। स्वस्थ लोगों के लिए दिन में 1-2 अंडे की जर्दी खाना सुरक्षित और पौष्टिक माना जाता है।
 

Image Credit : Freepik

रोज सुबह सुरजमुखी का बीज खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

freepik.com
Read Now