अमर उजाला
Fri, 17 April 2026
कई लोग शिकायत करते हैं कि वे बहुत कम खाते हैं, फिर भी उनका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है।
ये स्थिति अक्सर भ्रम पैदा करती है और लोग समझ नहीं पाते कि आखिर गलती कहां हो रही है।
दरअसल, वजन बढ़ना सिर्फ खाने की मात्रा पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह आपके मेटाबॉलिज्म, हार्मोन, लाइफस्टाइल और खाने की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है।
कई बार शरीर की कुछ आंतरिक समस्याएं या गलत आदतें वजन बढ़ने की वजह बन जाती हैं।
ऐसे में सिर्फ खाना कम करना समाधान नहीं होता, बल्कि सही कारण को समझना जरूरी होता है।
थायरॉयड या इंसुलिन जैसे हार्मोन में गड़बड़ी वजन बढ़ने का बड़ा कारण हो सकती है।
पर्याप्त नींद न लेने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है।
कम खाना लेकिन ज्यादा जंक फूड या शुगर लेना भी वजन बढ़ा सकता है। क्वालिटी ऑफ फूड बहुत मायने रखती है।
इन पोषक तत्वों की कमी से झड़ते हैं महिलाओं के बाल!