कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए मुख्य ईंधन की तरह काम करता है।
Image Credit : Freepik
अक्सर लोग वजन घटाने के चक्कर में कार्ब्स को पूरी तरह छोड़ देते हैं, लेकिन अच्छी सेहत के लिए इनका सही मात्रा में होना जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com
ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत
शरीर कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदलता है, जिसका उपयोग हमारी कोशिकाएं, ऊतक और अंग ऊर्जा के लिए करते हैं। विशेष रूप से हमारे मस्तिष्क को कार्य करने के लिए निरंतर ग्लूकोज की आवश्यकता होती है।
Image Credit : Freepik.com
मांसपेशियों की सुरक्षा
अगर शरीर को पर्याप्त कार्ब्स नहीं मिलते, तो वह एनर्जी के लिए मांसपेशियों को तोड़ने लगता है। पर्याप्त कार्ब्स लेने से प्रोटीन का उपयोग केवल मांसपेशियों की मरम्मत और निर्माण के लिए होता है।
Image Credit : Freepik.com
पाचन और फाइबर
'कॉम्प्लेक्स कार्ब्स' जैसे साबुत अनाज और फलों में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज दूर करता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।
Image Credit : Freepik.com
मानसिक स्वास्थ्य
कार्ब्स शरीर में 'सेरोटोनिन' (हैप्पी हार्मोन) के उत्पादन में मदद करते हैं, जो अच्छी नींद और बेहतर मूड के लिए बहुत जरूरी है।