अमर उजाला
Sun, 13 October 2024
अंडे को पोषक तत्वों, विशेषतौर पर प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। रोज अंडे जरूर खाने चाहिए।
रोजाना दो अंडे खाने से शरीर को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं। ये हार्ट के लिए बहुत लाभकारी है।
अंडे प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और स्वस्थ वसा का बेहतरीन स्रोत हैं, हमारे शरीर को रोजाना इन तत्वों की जरूरत होती है।
अंडों को प्रोटीन का खजाना माना जाता है। शरीर के विकास और मांसपेशियों की मजबूती के लिए अंडे जरूर खाने चाहिए।
अंडे विटामिन-डी का प्रमुख स्रोत हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
अंडे में चूंकि प्रोटीन और हेल्दी फैट होते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इसलिए ये वजन घटाने में भी सहायक है।
वेट लॉस करना चाहते हैं तो ऐसा रखिए अपना डाइट प्लान