कैसे जानें कहीं आपको भी तो नहीं हो गई है कैल्शियम की कमी?

अमर उजाला

Fri, 27 December 2024

Image Credit : Freeoik.com

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण खनिज है। ये हड्डियों, दांतों की मजबूती के लिए आवश्यक है।

Image Credit : Freepik.com

कैल्शियम की कमी (हाइपोकैल्सेमिया) शरीर में कई समस्याओं का कारण बन सकती है। कहीं आप भी इसका शिकार तो नहीं हैं?

Image Credit : freepik.com

कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस या फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik.com

समय के साथ आपको दांतों से संबंधित समस्याओं या दांतों के कमजोर होने का खतरा भी हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

कैल्शियम की कमी मांसपेशियों में ऐंठन, जकड़न और दर्द बढ़ाने वाली मानी जाती है।
Image Credit : Freepik.com

अगर आपको नींद की दिक्कत बनी रहती हैं तो ये भी कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

बालों का झड़ना, टूटना और पतले होना भी कैल्शियम की कमी के कारण होने वाली दिक्कतें हैं। 

Image Credit : Adobe stock

काले रंग के इन दो मसालों के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

freepik.com
Read Now