क्यों आती है बार-बार जम्हाई?

अमर उजाला

Sun, 10 August 2025

Image Credit : Freepik.com

जम्हाई आना एक सामान्य शारीरिक क्रिया है, जिसे अक्सर नींद या थकान से जोड़ा जाता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि यह सिर्फ थकान का संकेत नहीं है? 

Image Credit : Freepik.com

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो हमारे शरीर और दिमाग से जुड़े हैं।

Image Credit : Freepik.com

थकान और नींद की कमी

जम्हाई का सबसे आम कारण नींद की कमी और थकान है। जब हमारा शरीर और दिमाग थका हुआ होता है, तो उसकी कार्यक्षमता धीमी होने लगती है।
Image Credit : Freepik

दिमाग को ठंडा रखना

जम्हाई दिमाग के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करती है। जम्हाई लेते समय हम गहरी सांस लेते हैं, जिससे ठंडी हवा अंदर जाती है और यह ठंडी हवा दिमाग को ठंडा करने में सहायक होती है।
Image Credit : Freepik

कभी-कभी बार-बार जम्हाई आना किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। कुछ दवाएं, जैसे अवसाद-रोधी दवाएं या एंटीहिस्टामिन, भी जम्हाई का कारण बन सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com

अगर जम्हाई आने का कारण स्पष्ट न हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

पंपकिन सिड्स और चुकंदर किसमें मिलता है अधिक आयरन

Adobe Stock
Read Now