अमर उजाला
Sat, 26 July 2025
सूखे मेवों को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। पर कुछ मेवों को भिगोकर खाने से अधिक लाभ मिल सकता है।
आहार विशेषज्ञ किशमिश, बादाम और अंजीर को भिगोकर खाने की सलाह देते हैं।
भिगोने से न केवल इनके पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं, बल्कि ये पाचन और संपूर्ण सेहत के लिए भी अधिक फायदेमंद हो जाते हैं।
बादाम में मौजूद हेल्दी फैट्स और किशमिश-अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय रोग का खतरा घटाते हैं।
अंजीर-बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों और जोड़ों की मजबूती के लिए जरूरी है।
बादाम में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई मेमोरी तेज करने में मदद करता है।
भीगी किशमिश और अंजीर नैचुरल मिठास देते हैं, जिससे शुगर क्रेविंग घटती है और वजन कंट्रोल में रहता है।
क्या होते हैं अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण?