अमर उजाला
Thu, 24 October 2024
फाइबर युक्त आहार का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है, इसके कई लाभ हो सकते हैं।
फाइबर युक्त फल-सब्जियां न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाती हैं, बल्कि शरीर को ऊर्जा और अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करती हैं।
पाचन तंत्र को सुधारने, वजन नियंत्रित रखने, हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने में इसे फायदेमंद पाया गया है।
आहार में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना बहुत आवश्यक है। सेब से आप पर्याप्त फाइबर पा सकते हैं।
सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर होते हैं। यही कारण है कि कोलेस्ट्रॉल में ये फायदेमंद है।
केला भी फाइबर से भरपूर फल है। पाचन को दुरुस्त रखने और कब्ज दूर करने में इससे लाभ मिल सकता है।
आप गाजर से भी पर्याप्त मात्रा में फाइबर प्राप्त कर सकते हैं। ये विटामिन-ए का भी अच्छा स्रोत है।
क्या डायबिटीज रोगी भी खा सकते हैं खजूर?