पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) एक हार्मोनल विकार है, जो महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ना, और इंसुलिन प्रतिरोध जैसी समस्याएं पैदा करता है।
Image Credit : Freepik.com
इस स्थिति में बहुत से लोग दही का सेवन करने का सलाह देते हैं।
Image Credit : Freepik.com
आइए जानते हैं कि पीसीओएस में दही क्यों लाभकारी है।
Image Credit : Adobe stock
प्रोबायोटिक्स से गट हेल्थ में सुधार
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में अक्सर गट हेल्थ से संबंधित परेशान होती है। दही आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर सूजन को कम करता है, जो पीसीओएस के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
इंसुलिन प्रतिरोध को कम करता है
पीसीओएस में इंसुलिन प्रतिरोध एक प्रमुख समस्या है, जो वजन बढ़ने और हार्मोनल असंतुलन को बढ़ाता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
हार्मोनल संतुलन में मदद
दही में कैल्शियम, विटामिन D, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाते हैं। पीसीओएस में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है, जिसे दही का नियमित सेवन कम करने में सहायक हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
इन बातों पर ध्यान दे लिया तो स्तन कैंसर से हो सकता है बचाव