सोने से पहले पैर धुलना क्यों जरूरी?

अमर उजाला

Wed, 18 February 2026

Image Credit : Freepik.com

रात को सोने से पहले पैर धोना बहुत अच्छी आदत है जो न सिर्फ साफ-सफाई की एक आदत नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई स्वास्थ्य संबंधी कारण छिपे हैं।

Image Credit : Adobe

आयुर्वेद में इसे 'पाद प्रक्षालन' कहा गया है, जो शरीर को आराम देने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

Image Credit : freepik

नींद की गुणवत्ता

पैरों को पानी से धोने से शरीर की गर्मी बाहर निकलती है और तापमान संतुलित होता है, जिससे मस्तिष्क को गहरी नींद के संकेत मिलते हैं।
Image Credit : Freepik.com

तनाव और मानसिक शांति

जब आप ठंडे या सामान्य पानी से पैर धोते हैं, तो यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है, जिससे दिन भर की मानसिक थकान और तनाव कम होता है।
Image Credit : Adobe Stock

मांसपेशियों को आराम

दिन भर चलने या जूते पहनने से पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव और थकान पैदा होती है। पानी के स्पर्श से रक्त संचार सुधरता है और पैरों की ऐंठन या दर्द से राहत मिलती है।
Image Credit : freepik

हाइजीन और सकारात्मकता

पैर धोकर बिस्तर पर जाने से आप दिन भर की गंदगी और बैक्टीरिया को बिस्तर से दूर रखते हैं, जो त्वचा के संक्रमण से बचाव करता है और मन को सकारात्मक महसूस कराता है।
Image Credit : Freepik

रोजाना भीगे अंजीर खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

Freepik.com
Read Now