पिज्जा-बर्गर के शौकीन लोग जान लें ये बातें

अमर उजाला

Tue, 30 December 2025

Image Credit : Adobe stock photos

खान-पान में गड़बड़ी का सेहत पर सीधा असर होता है। जंक फूड्स खाने के कई नुकसान हो सकते हैं।

Image Credit : Adobe stock photos

अक्सर जंक फूड्स खाने से मोटापा, वजन बढ़ने जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com

जंक फूड में अधिक मात्रा में कैलोरी, शुगर और अनहेल्दी फैट होते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
Image Credit : Adobe stock

इनमें फाइबर की कमी होती है, जिससे कब्ज-अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com
जंक फूड्स में ट्रांस फैट और हाई कोलेस्ट्रॉल भी होता है जिसके कारण हृदय से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज के शिकार लोगों को इस तरह के गड़बड़ खानपान से बचना चाहिए। रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से टाइप-2 डायबिटीज हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

अध्ययनों में ज्यादा जंक फूड खाने को मेंटल हेल्थ की समस्या जैसे एंग्जायटी और मूड स्विंग बढ़ाने वाला पाया गया है।
 

Image Credit : Freepik.com

इनमें न्यूट्रिशन की कमी होती है, जिससे खाने के बाद भी शरीर में जल्दी थकान-कमजोरी महसूस होती है।

Image Credit : Freepik.com

हैपी हार्मोन्स को बढ़ा देती हैं ये चीजें, आहार में कर लें शामिल

Freepik.com
Read Now