बाल सफेद होने के क्या कारण हैं?

अमर उजाला

Mon, 23 February 2026

Image Credit : Adobe Stock

बालों का समय से पहले सफेद होना आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है। 

Image Credit : Adobe stock

यह केवल उम्र बढ़ने का संकेत नहीं है, बल्कि कई मेडिकल समस्याओं की ओर भी इशारा करता है।

Image Credit : Adobe Stock

अगर परिवार में कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या रही है, तो अगली पीढ़ी में भी ये समस्या दिख सकती है।

Image Credit : Adobe Stock

विटामिन-बी12 की कमी से मेलानिन पिगमेंट का निर्माण प्रभावित होता है, जिससे बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

थायरॉइड हार्मोन का असंतुलन बालों की जड़ों को कमजोर करता है और उनके रंग को प्रभावित करता है।

Image Credit : Adobe Stock

ज्यादा तनाव लेने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जो बालों के रंग को बनाए रखने वाले पिगमेंट को नुकसान पहुंचाता है।

Image Credit : Freepik.com
आयरन, कॉपर, जिंक और प्रोटीन की कमी से बालों की सेहत प्रभावित होती है और समय से पहले सफेदी आ सकती है।
Image Credit : Freepik.com
संतुलित आहार, हरी सब्जियां, फल, पर्याप्त नींद, तनाव को कंट्रोल करके इस समस्या से बच सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com

शरीर में सूजन रहने का मतलब है संकट में हैं ये अंग

Adobe Stock Images
Read Now