अमर उजाला
Sat, 14 June 2025
जिन पोषक तत्वों को सेहत के लिए सबसे जरूरी माना जाता है, ओमेगा-3 उनमें से एक है।
रोजाना ओमेगा-3 फैटी एसिड (फिश ऑयल या फ्लैक्ससीड) लेने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
ओमेगा-3 ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ट्राइग्लिसराइड्स को घटाता है जिससे हार्ट अटैक-स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
यह दिमाग की कोशिकाओं को पोषण देता है जिससे मेमोरी, एकाग्रता और मूड बेहतर होता है।
शरीर में क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन (सूजन) कई बीमारियों की जड़ है। ओमेगा-3 इसे कम करने में सहायक है।
समय के साथ आपके आंखों की रोशनी बेहतर होने लगती है। ये पोषक तत्व आंखों की रेटिना के लिए फायदेमंद है।
ओमेगा-3 जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस से राहत दिलाता है, जिससे दैनिक कार्य आसान होते हैं।
गर्मियों के इस 'सुपरफूड' को जरूर करें आहार में शामिल