अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
रोज रात में 7-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। पर कहीं आप बहुत ज्यादा तो नहीं सो रहे हैं?
अधिक समय तक सोना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे मोटापा से लेकर कई क्रोनिक बीमारियों का खतरा रहता है।
इसके कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
ज्यादा समय तक सोना हृदय के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे रक्त संचार धीमा हो जाता है।
रिसर्च से पता चला है कि 9 घंटे से ज्यादा सोने वालों में स्ट्रोक का खतरा 46% अधिक होता है।
अधिक नींद के कारण थायरॉयड, खान-पान के विकार सहित क्रोनिक बीमारियों का जोखिम रहता है।
विटामिन्स-मिनरल्स का खजाना है ये सूखा हुआ 'काला मेवा'