अमर उजाला
Sun, 15 March 2026
अच्छी सेहत के लिए आहार में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा जरूरी है।
हालांकि इसकी अधिकता भी कुछ स्थितियों में नुकसानदायक हो सकती है।
स्वस्थ व्यक्ति में अपने वजन के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए।
हालांकि अगर आप रोजाना इससे ज्यादा प्रोटीन लेते हैं तो इससे किडनी को नुकसान हो सकता है।
लंबे समय तक अत्यधिक प्रोटीन से क्रिएटिनिन और यूरिया का स्तर बढ़ने लग जाता है।
पशु स्रोत से प्राप्त हाई प्रोटीन और भी नुकसानदायक है। इससे किडनी स्टोन का जोखिम होता है।
जिन लोगों को डायबिटीज या हाई बीपी है, उन्हें प्रोटीन संतुलित मात्रा में लेना चाहिए।
पीसीओएस में किन घरेलू उपायों से मिल सकता है आराम