ये 6 लक्षण विटामिन बी-12 की कमी की तरफ करते हैं इशारा

अमर उजाला

Sun, 19 October 2025

Image Credit : Freepik.com
विटामिन बी12 शरीर के लिए बहुत जरूरी है। मस्तिष्क, नसों को स्वस्थ रखने और खून के निर्माण में ये आवश्यक है। 
Image Credit : Adobe Stock Images

इसकी कमी से कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com

बी12 की कमी से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे जल्दी थकान-सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है।

Image Credit : Freepik.com
इसकी कमी से मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचती और बार-बार चक्कर आने की समस्या हो सकती है।
Image Credit : Adobe Stock

विटामिन बी12 की कमी से नसों पर असर होता है जिसके कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

अगर आप छोटी-छोटी बातें भूलने लगे हैं या एकाग्रता की कमी हो रही है, तो यह भी बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

शरीर में बी12 की कमी से हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो सकता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाती है।

Image Credit : Adobe Stock

विटामिन बी12 दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर के संतुलन में मदद करता है। इसकी कमी से डिप्रेशन, चिंता जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Image Credit : Adobe stock photos

ठंडी चीज खाने पर दांतों में झनझनाहट क्यों होती है?

Adobe Stock
Read Now