अमर उजाला
Wed, 4 February 2026
आज वर्ल्ड कैंसर डे है। इस जानलेवा रोग से बचाव के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है।
कैंसर से बचाव के लिए डाइट में एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों को जरूर शामिल करें।
एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स कम करते हैं, जिससे कोशिकाओं के डैमेज का खतरा कम होता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी में बीटा-कैरोटीन, फोलेट और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
टमाटर में लाइकोपीन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में ये लाभकारी है।
ग्रीन-टी में कैटेचिन्स नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करें।
रंग-बिरंगी फल-सब्जियां कैंसर से देती हैं सुरक्षा