अमर उजाला
Wed, 4 February 2026
कैंसर को खतरा दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इससे बचाव को लेकर अलर्ट रहना जरूरी है।
कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आहार में हरी सब्जियां जरूर होनी चाहिए। पालक, ब्रोकली, पत्ता गोभी और मेथी खाएं।
हरी सब्जियों में फाइबर, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। क्रूसीफेरस सब्जियां शरीर में कैंसर-कारक तत्वों को डिटॉक्स करती हैं।
सेब, संतरा, अनार और बेरीज में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और विटामिन-सी डीएनए को क्षति पहुंचने से बचाते हैं।
कैंसर से बचे रहने के लिए प्रोसेस्ड और रेड मीट से बचें। इन्हें सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
शराब और तंबाकू से पूरी दूरी बनाना कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है। इससे लिवर, ओरल कैंसर का खतरा कम होता है।
नींबू के अलाव इन चीजों में भी मिलता है भरपूर विटामिन-सी