थकान दूर करने के लिए इन नेचुरल चीजों का कर सकते हैं सेवन

अमर उजाला

Tue, 24 February 2026

Image Credit : Freepik.com

दिनभर की भागदौड़ और तनाव के कारण थकान महसूस होना आजकल आम बात है। कई लोग ऊर्जा के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर अस्थायी होता है। 

Image Credit : Freepik.com

शरीर की सुस्ती को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ नेचुरल फूड प्रोडक्ट्स बेहतरीन विकल्प हैं।

Image Credit : freepik

केला

इसे 'इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर' कहा जाता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन B6 और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों की थकान दूर कर शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

भीगे हुए बादाम और अखरोट

इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मैग्नीशियम होता है। ये मस्तिष्क को एक्टिव रखते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

नारियल पानी

इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। अक्सर शरीर में पानी की कमी थकान का सबसे बड़ा कारण होती है, जिसे यह नेचुरल ड्रिंक तुरंत दूर करता है।
Image Credit : Freepik.com

ओट्स 

यह एक 'कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट' है, जो धीरे-धीरे पचता है और शरीर को पूरे दिन स्थिर ऊर्जा प्रदान करता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को संतुलित रखता है।
 
Image Credit : Adobe Stock

ये एक आदत कमजोर कर रही आंखें-बढ़ा रही स्ट्रेस

Freepik.com
Read Now