आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग अक्सर शारीरिक गतिविधि से दूर भागते हैं, वहीं पैदल चलना एक ऐसी आसान आदत है जिसे कोई भी अपना सकता है।
Image Credit : adobe stock images
इसे अक्सर हल्के में लिया जाता है, लेकिन अगर आप रोजाना थोड़ी देर पैदल चलते हैं तो ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Image Credit : Freepik.com
आइए जानते हैं रोजाना पैदल चलने के चार बड़े फायदे।
Image Credit : Freepik.com
वजन घटाने नियंत्रित करने में सहायक
पैदल चलना कैलोरी बर्न करने का एक बेहतरीन तरीका है। रोजाना तेज गति से चलने पर आप अच्छी-खासी कैलोरी बर्न कर सकते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
Image Credit : Freepik.com
हृदय स्वास्थ्य में सुधार
पैदल चलना आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
Image Credit : adobe stock photos
मूड बेहतर करे
शारीरिक गतिविधि, जैसे पैदल चलना, एंडोर्फिन नामक 'फील-गुड' हार्मोन रिलीज करती है। ये हार्मोन प्राकृतिक मूड बूस्टर होते हैं और तनाव, चिंता तथा डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
रोज सुबह नींबू पानी पीने से मिलते हैं ये तीन बड़े फायदे