अमर उजाला
Sun, 6 February 2022
क्या आपको घर बैठे अपनी चाय के साथ के लिए कोई टेस्टी आसान स्नैक चाहिए? तो घर पर बनाएं खुद के स्माइली
स्माइली बनाने के लिए आपको 4 आलू, 1/4 कप ब्रेड क्रम, 2 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार और तेल चाहिए होगा
अब आलू में ब्रेडक्रम, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें और मिश्रण को 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें
अब मिश्रण को बाहर निकाल उसको हाथ से फैला लें और थोड़ा मैदा छिड़क कर उसको मोटा बेल लें
अब किसी गोल वस्तु या कटोरी से गोल आकार के हिस्से निकाल लें
तेल को गरम कर लें और उसमें गोल आलू के स्माइली को अच्छे से भूरे होने तक तल लें
अब इसको सॉस से साथ गरम गरम परोसें
स्ट्रीट फूड जो बाकियों के मुकाबले हैं पौष्टिक