अमर उजाला
Sun, 8 March 2026
भारत में खीर को खुशियों का पर्याय माना जाता है, जब भी किसी के घर में खुशी का मौका होता है तो घर में खीर बनता है।
मगर अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनकी खीर में वह 'दानेदार' और 'रबड़ी जैसा' गाढ़ापन नहीं आता।
कुकिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार सबसे बड़ी गलती दूध और चावल का अनुपात और चीनी डालने का गलत समय है।
ज्यादातर लोग चावल को सीधा उबलते दूध में डाल देते हैं, जिससे चावल सख्त रह जाते हैं।
सही तरीका यह है कि चावल को आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें और उन्हें हल्का सा हाथों से दरदरा कर लें।
दूसरी बड़ी गलती है शुरुआत में चीनी न डालें, ऐसा करने से चावल पूरी तरह पक नहीं पाता और दूध भी जलने लगता है। चीनी हमेशा तब डालें जब चावल और दूध एक-दूसरे में पूरी तरह से पक जाते हैं।
अमरूद की चाट ऐसे बनाएं कि बच्चे भी प्लेट चट कर जाएं