सूखे नींबू को फेंकने के बजाए इन तरीकों से करें इस्तेमाल सूखे नींबू का पाउडर चेहरे की टैनिंग और दाग-धब्बे हटाता है। सूखे नींबू का पाउडर बनाकर हेयर पैक में मिलाने से रूसी और ऑयल कंट्रोल होता है। नींबू को पानी में उबालकर पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। सूखे नींबू से घर में नैचुरल खुशबू फैलाई जा सकती है। सूखे नींबू को किचन की स्लैब या चूल्हे पर रगड़कर साफ कर सकते हैं। सूखे नींबू से आप सिंक या नल पर जमा पानी का दाग साफ कर सकते हैं। लाइफस्टाइल