महंगी चीजों से सजा है हुमा कुरैशी का आलीशान घर अभिनेत्री हुमा कुरैशी का मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक शानदार फ्लैट है। हुमा का फ्लैट काफी लग्जरी और महल जैसा है। उनके घर के लिविंग रूम की दीवार पेस्टल ग्रीन रंग की है, जिसे उन्होंने तस्वीरों से सजाया है। लिविंग रूम में सुंदर पेंटिंग और आरामदायक सोफे व मैचिंग कुशन लगे हैं। हुमा के घर में हरा भरा गार्डन है, जिसमें बहुत सारे पौधे लगे हैं। जिम के लिए हुमा ने घर की छत पर स्पेस दिया हुआ है। लाइफस्टाइल