शुभमन गिल हैं कितने अमीर आईपीएल 2023 के स्टार प्लेयर शुभमन गिल एक लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक हैं। मैच और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए शुभमन हर महीने करीब 66 लाख रुपये से अधिक की कमाई करते हैं। शुभमन का मौजूदा आईपीएल अनुबंध 8 करोड़ रुपये है, कुल मिलाकर आईपीएल से उन्होंने लगभग 23 करोड़ रुपये कमाए। वहीं एक टेस्ट, ओडीआई और टी20 से शुभमन क्रमश: 15 लाख, 6 लाख और 3 लाख रुपये कमाते हैं। शुभमन गिल के कार कलेक्शन में करीब एक करोड़ की कीमत की रेंज रोवर वेलार और महिंद्रा थार शामिल है। दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल के पास लगभग 31 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है। लाइफस्टाइल