डाइट नहीं, जया किशोरी ने ऐसे घटाया वजन जया किशोरी ने वजन घटाने के लिए डाइट की लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि इससे उनका फोकस कम हो रहा है। खाना पीना छोड़ने से एनर्जी कम हो जाती है और दिमाग अवरूद्ध होता है। बाद में जया किशोरी ने हेल्दी डाइट अपनाई, जंक फूड खाना छोड़ा और लाइफस्टाइल में सुधार किया। जया किशोरी 98-99 फीसदी सात्विक खाना पसंद करती हैं और कभी-कभी अन्य मनपसंद व्यंजन का सेवन करती हैं। जया किशोरी ने बताया कि किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक है, भोजन में भी अधिकता से बचें। जया किशोरी को महाराष्ट्रियन खाना काफी पसंद है और वह बेसन चावल खाना पसंद करती हैं। लाइफस्टाइल