करीना कपूर का प्रेग्नेंसी डाइट प्लान अभिनेत्री करीना कपूर खान के दोनों बेटे तैमूर और जेह काफी क्यूट और हेल्दी हैं। प्रेगनेंसी के दौरान करीना ने काम भी किया और खुद को फिट भी रखा, इसके लिए उन्होंने अच्छी डाइट अपनाई। डायटीशियन के मुताबिक, करीना बादाम और केले खाकर दिन की शुरुआत करती हैं। लंच में 12 बजे तक करीना दाल-चावल, दही, पनीर की सब्जी, रोटी का सेवन करती थीं। लगभग 3 बजे तक करीना पपीता, मूंगफली और मखाने का सेवन और शाम 5-6 बजे तक जूस, लीची लेती थीं। डिनर में करीना वेज पुलाव, रायता और रोटी खाती थीं और सोने से पहले जायफल व हल्दी वाला दूध पीती थीं। लाइफस्टाइल