करवा चौथ 2025 कब है पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र, वैवाहिक जीवन सुखमय और रिश्तों में प्रेम संचार के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। निर्जला व्रत का पारण चंद्रोदय के बाद किया जाता है। इस वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगी। उदया तिथि के मुताबिक करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन शाम 5 बजकर 57 मिनट से पूजा का मुहूर्त शुरू होगा और रात 7 बजकर 11 मिनट तक बना रहेगा। वहीं चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 42 मिनट पर माना जा रहा है। लाइफस्टाइल