पुराने मटके का इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम पुराने मटके में धूल-मिट्टी लग जाती है, इसलिए मटके को उपयोग करने से पहले चार-पांच बार अच्छे से धो लें। मटके को धोते समय हाथ डालकर घिसे नहीं, वरना बाद में पानी ठंडा नहीं होगा। मिट्टी का मटका धोते समय डिटर्जेंट या डिश वॉश लिक्विड का इस्तेमाल न करें। मटके को साफ करने के लिए नमक और सोडा का घोल उपयोग में ला सकते हैं। मटका साफ करने के बाद कुछ घंटे पानी में डुबोकर रखें, इससे ये पानी अच्छे से ठंडा करता है। मटके में पानी डालकर लीकेज चेक करें, अगर वह टपक रहा हो तो चारों और सीमेंट लगा सकते हैं। लाइफस्टाइल