सिर्फ 500 रुपये में बदल डालें किचन किचन की साफ सफाई हो जाती है लेकिन किचन को अपग्रेड करने के लिए सिर्फ 500 रुपये में मेकओवर कर सकते हैं। दीवारों और रैक्स का मेकओवर करने के लिए वॉलपेपर और प्लास्टिक रैक्स कम कीमत में मिल जाएंगे। तेल या सीलन के असर से बचने के लिए करीब 350 रुपये में नो ऑयल सेल्फ स्टिक वाॅलपेपर खरीद सकते हैं। दो लेयर शेल्फ या रैक बजट में मिल जाएगा, जो सामान को व्यवस्थित करने के काम आ सकता है। बाथरूम की तरह किचन में भी प्लास्टिक हुक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सामान, मसाले, सब्जियां आदि को ऑर्गेनाइज करने के लिए प्लास्टिक बास्केट ले सकते हैं। लाइफस्टाइल