100 करोड़ के बंगले में रहते हैं अल्लु अर्जुन साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन परिवार सहित काफी शानदार लाइफ जीते हैं। अल्लू अर्जुन का कार कलेक्शन भी काफी शानदार है। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर से लेकर ऑडी और बीएमडब्ल्यू एक्स6 कूप भी शामिल है। एक्टर की वैनिटी वैन भी बेहद आलीशान है। उनकी वैनिटी का नाम फल्कान है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये हैं। अल्लु का बंगला 100 करोड़ रुपये की कीमत का बताया जाता है, जोकि 2 एकड़ में फैला है और इसमें जिन, लॉन, स्विमिंग पुल और थिएटर सहित सब कुछ है। रिपोर्ट्स की मानें को पुष्पा एक्टर हर एड फिल्म के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा चार्ज करते हैं। आज के समय में ऐसा कहा जाता है कि अल्लू पर लक्ष्मी मां की खूूब कृपा बरस रही है और वे दोनों हाथों से दौलत बटोर रहे हैं। Allu Arjun