महेश बाबू की फिटनेस का राज दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू 47 साल की उम्र में भी काफी फिट दिखते हैं। फिटनेस के लिए महेश बाबू रोजाना आधे से एक घंटे वर्कआउट करते हैं। जिम में पसीना बहाने के साथ ही महेश बाबू प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट वाली चीजों का सेवन करते हैं। अभिनेता नाश्ते में ओट्स, अंडे, फल और नट्स का सेवन करते हैं। महेश बाबू लंच में चिकन, मछली, ब्राउन राइस और डिनर में ब्राउन व होल व्हीट ब्रेड के साथ अंडे एवं चिकन का सेवन करते हैं। महेश दिनभर में 6 मील्स लेते हैं और कम से कम 7-8 घंटे की नींद पूरी करते हैं। लाइफस्टाइल