क्या आप भी सीधे आंच पर सेंकती हैं रोटी? कई गृहणियां रोटी को तवे पर नहीं, बल्कि सीधे गैस की आंच पर सेंकती हैं सीधे आंच पर सींकी रोटी अधिक स्वादिष्ट और कुरकुरी बनती है। लेकिन स्वाद सेहत पर भारी पड़ सकता है, रोटी को सीधे आंच पर सेंकना नुकसानदायक हो सकता है। इस तरीके से रोटी सेंकने से एयर पोल्यूटेंट निकलती है जिसे डब्ल्यूएचओ ने हानिकारक बताया है। सीधे आंच पर रोटी सेंकने से कार्सिनोजेनिक रसायन का उत्सर्जन होता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। कोशिश करें कि तवे पर ही रोटी सेंके, ताकि आपके साथ पूरे परिवार की सेहत बेहतर रहे। हेल्थ