पुरुषों की डाइट कैसी होनी चाहिए? 19 वर्ष से कम आयु के किशोरों को स्टार्च वाले फूड्स, जैसे आलू, ब्रेड, चावल और फल व सब्जियों का सेवन करना चाहिए। बींस, दाल मछली और अंडे का नियमित सेवन करना चाहिए। 19 से 35 उम्र में पुरुषों को खाने में प्रोटीन की जरूरत होती है, इस उम्र में अल्कोहल और सॉफ्ट ड्रिंक्स के सेवन से बचना चाहिए। 35 से 50 साल के पुरुषों को कम कैलोरी वाले पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए। खाने में बर्गर, पिज्जा, बिस्कुट, तले भोजन, फलों के जूस और शराब आदि के सेवन से परहेज करना चाहिए। 50 साल से अधिक उम्र के पुरुषों को रोटी, चावल कम खाना चाहिए और डेयरी प्रोडक्ट्स की मात्रा बढ़ा देना चाहिए। लाइफस्टाइल