अमर उजाला
Tue, 27 August 2024
आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं
इस डिप्रेशन की वजह से जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आने लगते हैं
इस परेशानी की वजह से लोगों का मनोबल भी पूरी तरह से टूट जाता है और वो अकेले रहने लगते हैं
ऐसे में मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने डिप्रेशन से उबरने के चार आसान तरीके बताए हैं
डिप्रेशन से उबरने के लिए सबसे पहले आपको खुदपर भरोसा करना होगा, तभी आप इस परेशानी को कम कर पाएंगे
आपने अपने लिए जो भी लक्ष्य तैयार किया हो, उसे मजबूत करें ताकि आपका मन उसी में लगा रहे
डिप्रेशन से अगर जूझ रहे हैं तो निगेटिव लोगों से दूरी बना लें, ऐसे लोग आपकी परेशानी को और बढ़ा सकते हैं
चाहे कितने भी परेशान हों लेकिन हर छोटी खुशियों को अच्छे से मनाएं, इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी
जन्माष्टमी पर बनाएं सुंदर रंगोली डिजाइन